हैदराबाद की टीम में उनके स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार वापसी कर रहे हैं। हालांकि केन विलियमसन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए हैं। टीम ने चार विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, मोहम्मद नबी, राशिद खान को मौका दिया है।
टीम:
डेविड वार्नर, रिद्धिमान साहा, मनीष पांडे, जॉनी बेयरस्टो, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, टी नटराजन
कोलकाता की टीम ने सुनील नरेन को मौका नहीं दिया है। वहीं हरभजन सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। शाकिब अल हसन की भी टीम में वापसी हुई है।
टीम:
शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मॉर्गन, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शाकिब अल हसन, हरभजन सिंह, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा