फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशांत शर्मा को क्या हुआ?: मैच नहीं खेल रहे लंबू, जिन आवेश खान को मौका मिला, वह आग लगा रहे हैं

Fri, 16 Apr 2021 03:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पिछले सत्र में सिर्फ एक मैच खेला था
  • इशांत की पेट की मांसपेशियों में चोट
  • फिर ऑस्ट्रेलिया में भी नहीं खेल पाए
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इशांत शर्मा यानी वह नाम जो अपने अनुभव से टीम में वो काम रहे जिसकी कप्तान कोहली को जरूरत है। लेकिन लाल गेंद से कमाल करने वाला लंबू आईपीएल में नजर नहीं आ रहा। दिल्ली कैपिटल्स को वैसे उनकी कमी महसूस नहीं हो रही होगी, लेकिन फैंस दिल्ली के इस पेसर को मिस कर रहे हैं। महान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और अब कोच रिकी पोंटिंग इस बारे में अहम खुलासा किया है।

विज्ञापन


पोंटिंग ने खुलासा कि इशांत चोटिल हैं। उनकी एड़ी में हल्की चोट है। इस वजह से वह चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम के शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल पाए. जिससे युवा तेज गेंदबाज आवेश खान को अंतिम एकादश में जगह मिली। मजेदार बात है कि आवेश मैदान पर आग लगा रहे हैं। अहम समय में मैदान पर आकर फैंस को मुस्कान दे रहे हैं।

गुरुवार रात रॉयल्स के खिलाफ टीम की तीन विकेट की हार के बाद पोंटिंग ने ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'पहले मैच की बात करें तो इशांत शर्मा की एड़ी में हल्की चोट थी और हम इस पर काम कर रहे हैं। आईपीएल नीलामी से पहले दिल्ली की टीम ने इशांत को अपने साथ बरकरार रखा था। '
विज्ञापन


दूसरी ओर दो मैच में पांच विकेट चटकाकर आवेश खान ने पोटिंग के पसंदीदा हो रहे हैं। पंटर कहते हैं, 'उसने मौके का पूरा फायदा उठाया। वह पिछले कुछ वर्षों से टीम का हिस्सा है, लेकिन उसे नहीं मिल रहे थे। अगर आपके पास उसके जैसे भारतीय तेज गेंदबाज और फिर क्रिस वोक्स, एनरिच नॉर्ट्जे, कागिसो रबाडा और टॉम करन जैसे गेंदबाज हैं तो फिर आपका तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है।'

लगातार चोटिल होते रहे इशांत शर्मा
पिछले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एकमात्र मैच खेलते हुए इशांत की पेट की मांसपेशियों में चोट लग गई थी, वह इसके बाद यूएई में आईपीएल से बाहर हो गए और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भी नहीं खेल पाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें