फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुकसान: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, बेन स्टोक्स की चोट गंभीर, स्वदेश लौटेंगे

Fri, 16 Apr 2021 05:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • बेन स्टोक्स की उंगली में फ्रैक्चर 
  • पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान हुए थे चोटिल 
  • 12 हफ्ते तक रहेंगे क्रिकेट से दूर 
  • इंग्लैंड लौटकर कराएंगे सर्जरी 
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आईपीएल 2021 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं और अब वह स्वदेश वापस लौटेंगे। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को उनके चोट पर अपडेट देते हुए बताया कि स्टोक्स की चोट गंभीर है और इस वजह से उन्हें 12 हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहने होगा। स्टोक्स के बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर है और अब लीड्स में उनकी सर्जरी होगी।

विज्ञापन


स्टोक्स हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे और इसके बाद आईपीएल में भी उन्हें खेलना था। लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मुकाबले में फील्डिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। मैच के दौरान क्रिस गेल का कैच पकड़ते वक्त उनकी उंगली चोटिल हो गई थी। हालांकि बावजूद इसके वह मैच में बने रहे थे और बल्लेबाजी करने उतरे और पहले ही ओवर में शून्य पर आउट हो गए। बाद में उन्हें अपनी चोट का अहसास हुआ जिसके बाद उनकी उंगली का सिटी स्कैन और एक्स-रे हुआ और उनकी चोट की गंभीरता का पता चला। 


 
बता दें कि स्टोक्स पिछले कुछ सालों में इंग्लैंड क्रिकेट के अहम खिलाड़ी बन चुके हैं। वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, यही कारण है कि उन्हें इसी हफ्ते दूसरे साल विजडन का क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें