इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आज चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दो विकेटकीपर कप्तान आमने-सामने हैं। केएल राहुल जहां पंजाब किंग्स की अगुवाई कर रहे हैं वहीं राजस्थान की कमान संजू सैमसन के हाथों में है। दोनों ही टीमें इस सीजन का अपना पहला लीग मुकाबला खेल रही हैं। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों में तीन-तीन खिलाड़ी डेब्यू करेंगे। ऐसी है दोनों की प्लेइंग XI...