फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आईपीएल से पहले चर्चा में 20 लाख का यह गेंदबाज, कप्तान धोनी का उखाड़ा लेग स्टंप

Thu, 18 Mar 2021 05:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एमएस धोनी - फोटो : social media
विज्ञापन

आईपीएल के 14वें सीजन के शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स जमकर प्रैक्टिस कर रही है। अभ्यास के दौरान सीएसके के कप्तान धोनी 22 साल के तेज गेंदबाज हरिशंकर रेड्डी के बॉल पर चकमा खा गए।

विज्ञापन


हरिशंकर ने अपने तेज आक्रमण से धोनी का लेग स्टंप उखाड़ दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, इस युवा तेज गेंदबाज की एक सनसनाती गेंद को धोनी समझ नहीं पाए और 'थाला' बोल्ड हो गए। हरिशंकर रेड्डी की तेज गेंदबाजी देखकर सब सन्न रह गया।

बता दें कि आईपीएल 2021 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने हरिशंकर रेड्डी को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हरिशंकर आंध्र प्रदेश के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेल चुके हैं। हरिशंकर रेड्डी ने पांच लिस्ट ए मैचों में आठ विकेट अपने नाम किए हैं। झारखंड के खिलाफ उन्होंने 30 रन देकर चार विकेट चटकाए थे। यह उनका बेस्ट स्कोर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें