फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: आईपीएल से पहले धोनी ने फिर बदला हेयरस्टाइल, सामने आया नया लुक

Fri, 20 Aug 2021 07:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक - फोटो : ANI
विज्ञापन

स्वभाव से बेहद शांत रहने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों खूब अपना हेयरस्टाइल बदल रहे हैं। कुछ दिनों के अंतराल पर वह अपने नए लुक में नजर आते रहते हैं। इस बीच आईपीएल से पहले धोनी ने एक बार फिर अपना हेयरस्टाइल बदला है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से महेंद्र सिंह धोनी के रॉकस्टार वाले लुक की तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन


स्टार स्पोर्ट्स ने लिखा, 'महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2021 से पहले कुछ नया करने की तैयारी में हैं। असली पिक्चर देखने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।' अपने बालों और लुक के साथ अक्सर बदलाव करते रहने वाले माही ने इससे पहले अलग लुक अख्तियार किया था। इसमें मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने उनकी मदद की थी। इसमें धोनी ने हेयरस्टाइल के साथ-साथ अपनी दाढ़ी के लुक में भी बदलाव किया था। उनकी तस्वीरों को खुद आलिम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। 

बता दें कि आईपीएल के दूसरे चरण के लिए धोनी की टीम यूएई पहुंच चुकी है। यहां पहुंचकर टीम ने आईसीसी अकादमी में ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। बता दें कि 19 सितंबर से आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज होगा। पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार विजेता टीम चेन्नई के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक चेन्नई सुपर किंग्स पांच मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है।
विज्ञापन

 


गौरतलब है कि आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे। 10 अक्तूबर को पहला क्वालीफायर दुबई में जबकि 11 अक्तूबर को एलिमिनेटर शारजाह में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा क्वालीफायर 13 अक्तूबर को शारजाह में खेला जाएगा। 15 अक्तूबर को दुबई में फाइनल खेला जाएगा। दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल के 14वें सीजन को चार मई को स्थगित कर दिया गया था। दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें