एमएस धोनी
- फोटो : Social Media
महेंद्र सिंह धोनी:
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान उनके हाथों में ही रहेगी। 39 वर्षीय धोनी की अगुवाई में भले ही सीएसके ने 13वें सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन किया, लेकिन प्रबंधन ने उनपर भरोसा बरकरार रखा है। टीम को तीन बार खिताब दिलाने वाला यह दिग्गज एक बार फिर से सीएसके को जीत दिलाने के इरादे से उतरेगा।