दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : ट्विटर
इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। दोनों टीम के टॉप ऑर्डर के साथ-साथ यह मुकाबला ऋषभ पंत और केएल राहुल के बीच चली आ रही टक्कर के लिए भी देखा जाएगा। दोनों टीमें अपना पिछला मैच गंवाने के बाद इस मैच में उतरेंगी, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स निश्चित तौर पर कागजों पर मजबूत टीम नजर आती है और ऐसे में उसका पलड़ा भारी है। दोनों ही टीम मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहेगी। वानखेड़े स्टेडियम की पिच दूधिया रोशनी में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के सामने कुछ सवाल पैदा कर रही है।
दिल्ली में नॉर्ट्जे को मिल सकता है मौका
इस मैच के लिए एनरिक नॉर्ट्जे को अंतिम एकादश में शामिल किया गया जा सकता है, जिससे टीम के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी क्योंकि पिछले मैच में करन की मध्यम गति की गेंदबाजी का क्रिस मॉरिस और डेविड मिलर ने भरपूर फायदा उठाया था। रबाडा, नॉर्ट्जे और अश्विन की उपस्थिति में दिल्ली का आक्रमण मजबूत नजर आ रहा है। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाना चाहेंगे।
ऋषभ पंत (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, मार्कस स्टोइनिस, अजिंक्य रहाणे, टॉम करन, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, एनरिच नॉर्ट्जे, कागिसो रबाडा, अमित मिश्रा
पंजाब किंग्स की संभावित एकादश
पंजाब किंग्स के लिए उनकी सलामी बल्लेबाजी क्लिक नहीं कर पा रही। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल को जोड़ी के रूप में चलना होगा। क्रिस गेल तीसरे नंबर पर आकर धूम धड़ाका करेंगे। दीपक हुड्डा भी अच्छी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हालांकि निकोलस पूरन की शॉर्ट पिच गेंदों को खेलने की कमजोरी पंजाब के लिए अच्छी खबर नहीं हैं। पंजाब किंग्स को दूसरी तरफ बल्लेबाजों की नाकामी के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पराजय का सामना करना पड़ा था। अर्शदीप सिंह अनुशासित गेंदबाजी कर रहे हैं। मोहम्मद शमी भी धारदार बॉलिंग कर रहे हैं। मोटी कीमत पर खरीदे गए रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ अभी तक नाकाम रहे हैं।
केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, झाय रिचर्डसन. मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह