फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: एक ही जगह पर हो सकते हैं सारे लीग मुकाबले, नॉकआउट स्टेज का क्या है प्लान?

Sat, 20 Feb 2021 11:59 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वानखेडे़ स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी है। बीते दिनों चेन्नई में नीलामी प्रक्रिया पूरी हुई। हालांकि बीसीसीआई की ओर से अबतक न तो टूर्नामेंट की मेजबानी स्थल का एलान किया गया और न ही तारीखों की जानकारी मिल पाई है। इस बीच एक फ्रैंचाइजी की ओर से जो जानकारी मिल रही है वो हैरान करने वाली है।

विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल की माने तो लीग स्टेज के सभी मुकाबले मुंबई में हो सकते हैं। अहमदाबाद में नॉक आउट दौर के मैच खेले जाएंगे। ईएसपीएक्रिकइंफो से बातचीत करते हुए जिंदल ने कहा, 'मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेब्रोन स्टेडियम और डीवाई पाटील स्टेडियम हैं और प्रैक्टिस के लिए भी काफी सुविधाएं मौजूद हैं इसलिए लीग स्टेज के सारे मुकाबले मुंबई में हो सकते हैं।

पार्थ जिंदल ने ये भी कहा कि, 'यह सब अभी अपुष्ट हैं, लेकिन मैं वही कह रहा हूं जो सब सुन रहा हूं। अगर पूरा इंडियन सुपर लीग गोवा में हो सकता है। हम देश में विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट की मेजबानी कर सकते हैं तो मैं नहीं समझता कि आईपीएल को भारत से बाहर जाना चाहिए।'
विज्ञापन


लीग स्टेज के मुंबई में होने की संभावना पर जिंदल ने खुशी भी जाहिर की। जिंदल के अनुसार अगर ऐसा होता है तो दिल्ली की टीम को फायदा होगा, उनकी टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ भी मुंबई के रहने वाले हैं और सभी को इन पिच का काफी अनुभव है। स्टीव स्मिथ को भी मुंबई की पिच रास आती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें