फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2021: इस खिलाड़ी ने पढ़े धोनी की तारीफ में कसीदे, कहा- गेंदबाजों से सर्वश्रेष्ठ कराना जानते हैं माही भाई

Mon, 29 Mar 2021 07:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 5
कृष्णप्पा गौतम - फोटो : twitter@gowthamyadav88
चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला कृष्णप्पा गौतम ने सोमवार को कहा कि गेंदबाजों को महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में खेलना इसलिए पसंद है क्योंकि वह उनकी मजबूती और उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना जानते हैं।

गौतम ने सीएसके वेबसाइट से कहा, ‘गेंदबाजों को माही भाई की नेतृत्व में खेलना इसलिए पसंद है क्योंकि वह एक गेंदबाज के मजबूत पक्ष को जानते हैं और वह उससे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराना भी जानते हैं।’
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी - फोटो : ANI
कर्नाटक के इस क्रिकेटर ने कहा कि धोनी की कप्तानी में खेलना उनके लिए सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने कहा, ‘मुझे सीएसके जैसी चैंपियन टीम के लिए खेलने में किसी भी तरह की उम्मीदों का दबाव महसूस नहीं होता।’
विज्ञापन

3 of 5
krishnappa gowtham
बता दें कि गौतम इससे पहले मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेल चुके हैं। बात करें 32 वर्षीय ऑलराउंडर के आईपीएल करियर की तो उन्होंने 2018 से 2020 तक तीन सीजन में हिस्सा लिया है। इस दौरान 24 मुकाबलों में 169 की स्ट्राइक रेट से 186 रन बनाए हैं और 8 की इकॉनमी से 13 विकेट चटकाए हैं। 

4 of 5
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@ChennaiIPL
गौतम को पिछले सीजन के बाद पंजाब की टीम ने रिलीज कर दिया था लेकिन इस बार की नीलामी में चेन्नई की टीम ने उन्हें उनकी 20 लाख रुपये की बेस प्राइस से कई गुना अधिक की रकम में 9.25 करोड़ में खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की शुरुआत नौ अप्रैल से चेन्नई में होगी। उद्घाटन मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी। जबकि 10 तारीख को धोनी की सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें