इस वजह से मोर्गन और बाकी टीम पर लगा जुर्माना
23 सितंबर को मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच के बाद आधिकारिक बयान के मुताबिक, केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि केकेआर प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों में से प्रत्येक पर 6 लाख रुपये या व्यक्तिगत मैच फीस का 25 प्रतिशत जु्र्माना लगाया गया है। मोर्गन और टीम पर यह जुर्माना मैच के दौरान धीमी ओवर गति के चलते लगाया गया। आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स पर जुर्माना लगाया गया है।
वेंकटेश और राहुल ने खेली शानदार पारियां
कोलकाता नाइट राइडर्स को मैच जिताने में राहल त्रिपाठी और वेंकटेश अय्यर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राहुल ने 42 गेंदों पर नाबाद 74 रनों की आतिशी पारी खेली। जबकि वेंकटेश ने 30 गेंदों पर 53 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन बैटिेंग के चलते केकेआर ने मुंबई द्वारा दिए गए 156 रनों के लक्ष्य को 15.1 ओवर में केकेआर की टीम ने पूरा कर लिया। दूसरे सत्र में कोलकाता की यह लगातार दूसरी जीत है इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा चुके हैं।