दो बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स पिछली दो बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच पा रही है। यूएई में खेले गए 13वें सीजन में भी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन वे जब तक लय में लौटे तब तक उन्हें नुकसान हो चुका था। इयोन मोर्गन की कप्तानी में टीम रन रेट के आधार पर आखिरी वक्त में प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। हालांकि इस बार टीम पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरना चाहेगी और शुरू से ही दम लगाने की कोशिश करेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि केकेआर के मुकाबले कब-कब और कहां होंगे...
| दिन और तारीख | मैच | समय | मैदान |
| 11 अप्रैल, 2021, रविवार | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | 7:30 शाम | चेन्नई |
| 13 अप्रैल, 2021, मंगलवार | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस | 7:30 शाम | चेन्नई |
| 18 अप्रैल, 2021, रविवार | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | 3:30 दोपहर | चेन्नई |
| 21 अप्रैल, 2021, बुधवार | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | 7:30 शाम | मुंबई |
| 24 अप्रैल, 2021, शनिवार | राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | 7:30 शाम | मुंबई |
| 26 अप्रैल, 2021, सोमवार | पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | 7:30 शाम | अहमदाबाद |
| 29 अप्रैल, 2021, गुरुवार | दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | 7:30 शाम | अहमदाबाद |
| 3 मई, 2021, सोमवार | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 7:30 शाम | अहमदाबाद |
| 8 मई, 2021, शनिवार | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | 3:30 दोपहर | अहमदाबाद |
| 10 मई, 2021, सोमवार | मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | 7:30 शाम | बंगलूरू |
| 12 मई, 2021, बुधवार | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | 7:30 शाम | बंगलूरू |
| 15 मई, 2021, शनिवार | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स | 7:30 शाम | बंगलूरू |
| 18 मई, 2021, मंगलवार | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | 3:30 दोपहर | बंगलूरू |
| 21 मई, 2021, शुक्रवार | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | 3:30 दोपहर | बंगलूरू |