फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: दिल्ली की गेंदबाजी होगी और धारदार, क्वारंटीन से बाहर आया यह स्टार तेज गेंदबाज

Fri, 16 Apr 2021 04:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • एनरिच नोर्त्जे दिल्ली की गेंदबाजी के आक्रमण के अहम खिलाड़ी हैं
  • दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले साल किया था जबरदस्त प्रदर्शन 
  • भारत आने के बाद क्वारंटीन में थे, अब टीम के बायो बबल से जुड़े 
विज्ञापन
एनरिच नोर्त्जे - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स को गुरुवार को राजस्थान के खिलाफ मैच में हार का दुःख झेलना पड़ा। लेकिन मैच के एक दिन बाद ही उसके लिए राहत भरी खबर आई है। पिछले सीजन के दिल्ली के स्टार तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है और अब वह क्वारंटीन से बाहर आ गए हैं। इसका मतलब यह है कि वह अब अगला मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं।  

विज्ञापन


दरअसल दक्षिण अफ्रीका से भारत आने के बाद नोर्त्जे अनिवार्य क्वारंटीन में थे और पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। लेकिन क्वारंटीन के दौरान ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई और वह दूसरे मुकाबले से भी बाहर हो गए। हालांकि उनकी तीसरी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।  

दिल्ली कैपिटल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी साझा करते हुए कहा गया, 'पेस सुपरस्टार अब क्वारंटीन से बाहर आ चुके हैं। गलत कोविड-19 रिपोर्ट के बाद एनरिच नोर्त्जे की दोबारा जांच हुई और उनकी तीन बार नेगेटिव रिपोर्ट आई और अब वह टीम बबल का हिस्सा हैं। हम उनके एक्शन में आने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।'
विज्ञापन




उधर नोर्त्जे ने एक वीडियो साझा कर लिखा, 'कमरे से बाहर आना और नाश्ते पर सभी को देखना अच्छा है। आज ट्रेनिंग शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।'

बता दें कि ऋषभ पंत की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक इस सीजन में दो मुकाबले खेले हैं जिसमें उसे एक जीत और एक हार मिली है। उसे गुरुवार को मुंबई में करीबी मुकाबले में राजस्थान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें