फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ने किया चेन्नई को चित: धवन-शॉ ने खेली तूफानी पारी, बतौर कप्तान पंत की पहली जीत

Sun, 11 Apr 2021 07:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली की पहली जीत 
  • चेन्नई को सात विकेट से हराया 
  • दिल्ली की तरफ से पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने अर्धशतक लगाए।
  • चेन्नई की तरफ से सुरेश रैना ने अर्धशतक जड़ा
विज्ञापन
शिखर धवन-पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter@DelhiCapitals
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरु गुड़ रह गया और चेला शक्कर हो गया। दिल्ली और चेन्नई के बीच आईपीएल का यह मुकाबला सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कैपिटल्स के पंत के बीच गुरु-शिष्य की भिड़ंत माना जा रहा था। हालांकि आईपीएल-14 का यह दूसरा ही मैच है लेकिन इस मैच में शिष्य का ही पलड़ा भारी रहा। दिल्ली ने सलामी बल्लेबाजों पृथ्वी शॉ (72) और शिखर धवन (85) के बीच पहले विकेट पर 138 रन की मजबूत साझेदारी से चेन्नई को आठ गेंदें शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। बल्लेबाजी में धोनी शून्य पर आउट हुए और टीम भी जीत से खाता नहीं खोल सकी।  

विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर उतरी चेन्नई ने एक साल बाद टी-20 लीग में वापसी कर रहे सुरेश रैना (54) और अंतिम ओवरों में सैम कुरेन (34) की शानदार बल्लेबाजी से सात विकेट पर 188 रन बनाए थे लेकिन दिल्ली ने 18.4 ओवरों में तीन विकेट पर 190 रन बना लिए। 

Trending Videos
विज्ञापन

पृथ्वी का 27 गेंदों पर अर्द्धशतक : 
मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी गत उपविजेता दिल्ली के ओपनर पृथ्वी और शिखर आक्रामक मूड में उतरे। पावरप्ले के पहले छह ओवरों में टीम ने 65 रन बना लिए थे। दस ओवरों में टीम 99 रन बना चुकी थी। पृथ्वी लय में नजर आए और अली पर चौका लगातार 27 गेंदों पर अर्द्धशतक पूरा कर लिया। धवन का अर्द्धशतक 35 गेंदों पर पूरा हुआ। जब यह लग रहा था कि पृथ्वी शतक लगा सकते हैं तो 14वें ओवर में ब्रावो ने उन्हें मोइन के हाथों कैच करा दिया। पृथ्वी ने 38 गेंदों की पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए। शिखर के पास भी इस सीजन का पहला शतक लगाने का मौका था लेकिन वह 85 के निजी स्कोर पर शार्दुल का शिकार बन गए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 54 गेंदों पर दस चौके और दो छक्के लगाए। स्टोइनिस (14) ने अनावश्यक शॉट खेलकर विकेट खोया। तीसरे क्रम पर उतरे कप्तान पंत चौके के रूप में विजयी रन बनाकर 15 रन पर नाबाद लौटे।  

रैना की दमदार वापसी:
इससे पहले चेन्नई टीम की शुरुआत खराब हुई जब आवेश खान ने दूसरे ही ओवर में फाफ डू प्लेसिस को बिना खाता खोले आउट कर दिया। तीसरे ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ (05) भी पवेलियन लौट गए। पिछले सीजन में निजी कारणों से हिस्सा नहीं लेने वाले सुरेश रैना चौथे नंबर पर उतरे और मोइन अली (36) के साथ 53 रन की साझेदारी की।  मोइन ने 24 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए। उनका विकेट अश्विन के खाते में गया जब धवन ने शानदार कैच पकड़ा। अंबाती रायडू ने भी 16 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली। रैना की पारी से ऐसा नहीं लगा कि वह लंबे समय बाद मैदान पर उतरे हैं। उन्होंने अश्विन की गेंदों पर लगातार दो चौके मारे और अनुभवी स्पिनर पर एक छक्का भी जड़ा। रैना 16वें ओवर में रविंद्र जडेजा (26*) से हुई गलतफहमी में रनआउट हो गए। बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश ने 36 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के लगाए।  

सैम ने खेली आतिशी पारी :  
अंतिम पांच ओवरों में चेन्नई ने 52 रन बनाए। सैम कुरेन ने प्रतिद्वंद्वी टीम में शामिल भाई टॉम के 19वें ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया। इस ओवर में 23 रन आए। सैम ने 15 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों से आतिशी पारी खेली। अंतिम गेंद पर वोक्स ने उन्हें बोल्ड किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें