फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में कोरोना: वानखेड़े स्टेडियम में बिना निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के नहीं होगी एंट्री

Sat, 10 Apr 2021 11:32 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • कोविड संक्रमण से महाराष्ट्र सर्वाधिक प्रभावित
  • वानखेड़े स्टेडियम में 10 मुकाबले खेले जाने है
  • BCCI ने आरटी-पीसीआर टेस्ट किया अनिवार्य
विज्ञापन
वानखेडे़ स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बेकाबू हो चुकी कोरोना की दूसरी लहर के बीच आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज हो चुका है। बेहद कड़े नियमों और खाली स्टेडियमों के भीतर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर बीसीसीआई सतर्क है और अब बोर्ड की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। कोविड संक्रमण से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई सर्वाधिक प्रभावित है, यहां के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में 10 मुकाबले खेले जाने है। अब नए नियमों के तहत मैच के दौरान उपस्थित होने वाले सभी अधिकारियों को निगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट दिखाना होगा। यह रिपोर्ट मैच से 48 घंटे की समय सीमा के भीतर होना चाहिए।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आठ अप्रैल को अपेक्स काउंसिल के सदस्यों की बैठक में यह फैसला सुनाया गया। बीसीसीआई की ओर से सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे के बीच में आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाए जाएंगे। जिन भी अधिकारियों को मैच के दौरान स्टेडियम में उपस्थित होना है या फिर मैच देखना है तो उन्हें इस प्रकिया से गुजरना होगा और अपनी उपस्थिति ई-मेल द्वारा दर्शानी होगी।

बीसीसीआई के निर्देश के बाद, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने गुरुवार को अपने एपेक्स काउंसिल के सदस्यों को लिखा कि वानखेड़े के प्रवेश द्वार पर ही कोविड निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। वानखेड़े स्टेडियम में पहला मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल के बीच होना है। एमसीए सचिव संजय नाइक ने पत्र में लिखा, 'जिन लोगों को टीका लगाया गया है, उनके लिए भी परीक्षण अनिवार्य है।'
विज्ञापन


बताते चले कि शुक्रवार रात आईपीएल का धमाकेदार आगाज हुआ। पहले ही मैच का फैसला मुकाबले की आखिरी गेंद पर हुआ। जहां विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गत विजेता और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को दो विकेट से मात दी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद नौ विकेट पर 159 रन बनाए। आरसीबी ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें