आईपीएल के 14वें सत्र के लिए गुरुवार को चेन्नई में मिनी ऑक्शन की शुरुआत हो गई। इस दौरान कई दिग्गज खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर लगी। इसमें एक बार फिर से सबसे बड़ी बोली ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की लगी। पंजाब किंग्स (किंग्स इलेवन पंजाब) द्वारा रिलीज किए जाने के बाद मैक्सवेल ने इस बार अपनी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखी थी।