आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। पहले चरण में फिसड्डी साबित हुई केन विलियमसन की हैदराबाद के लिए दूसरे चरण की शुरुआत भी खराब रही और उसे दिल्ली के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि सनराइजर्स की टीम जोरदार वापसी करते हुए जीत का स्वाद चखना चाहेगी। ऐसा ही कुछ हाल पंजाब किंग्स का भी है। केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद आखिरी ओवर में मैच गंवा बैठी और सातवें पायदान पर खिसक गई। अब आज यानी शनिवार को डबल हेडर में अंक तालिका की इन दो आखिरी टीमों के बीच मुकाबला होगा और दोनों ही जीत के अपनी पूरी अपनी ताकत लगाना चाहेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी।