फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: अकेले आधी दिल्ली को निपटाने वाले वरुण चक्रवर्ती के नाम बड़ा रिकॉर्ड

Sat, 24 Oct 2020 07:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : @IPL
विज्ञापन

कोलकाता नाइटराइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने शनिवार को आईपीएल में अपने नाम बेहद खास उपलब्धि हासिल की। दिल्ली के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए चक्रवर्ती ने पांच विकेट चटकाए। 

विज्ञापन


इसी के साथ वरुण चक्रवर्ती पांच विकेट लेने वाले दूसरे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल के 13वें सीजन पहली बार में किसी भी गेंदबाज ने एक पारी में पांच विकेट अपने नाम किए हैं। बता दें कि चक्रवर्ती ने पांच ओवर्स में 20 रन देकर पांच विकेट झटके। इससे पहले अंकित राजपूत ने 2018 में हैदराबाद के खिलाफ पंजाब की ओर से खेलते हुए 5/14 लिए थे। 


वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन के बाद कोलकाता के लिए यह कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। नरेन ने साल 2012 में पंजाब के खिलाफ 19 रन देकर पांच विकेट झटके थे। 
विज्ञापन


बता दें कि इस मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने नितीश राणा (81) और सुनील नरेन (64) की शानदार अर्धशतकीय पारी व वरुण चक्रवर्ती (5/20) की घातक गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली को 59 रनों से हरा दिया। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 194 रन बनाए। जवाब में दिल्ली नौ विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी और मैच हार गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें