कोलकाता में आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। सभी फ्रेंचाइजी अपने पसंद के खिलाड़ियों पर बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर रही है। सनराइजर्स हैदराबद ने युवा खिलाड़ी विराट सिंह पर दांव लगाते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। हैदराबाद ने विराट पर एक करोड़ 90 लाख की बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ लिया।