फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है सबसे संतुलित नजर आ रही Sunrisers Hyderabad की ताकत और कमजोरी?

Wed, 16 Sep 2020 09:11 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ट्विटर @SunrisersOArmy
विज्ञापन

शानदार शीर्ष क्रम, बेहतरीन स्पिन आक्रमण और डेविड वार्नर जैसा आक्रामक कप्तान। इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे संतुलित सनराइजर्स हैदराबाद एक बार फिर प्लेऑफ के चार प्रबल दावेदारों में से होगी। मुंबई इंडियंस या चेन्नई सुपरकिंग्स जैसी हाई प्रोफाइल टीम नहीं होने के बाद सनराइजर्स किसी से कम नहीं है क्योंकि उसके पास शानदार कोचिंग स्टाफ है, इसमें ट्रेवर बेलिस (केकेआर के आईपीएल विजेता पूर्व कोच), वीवीएस लक्ष्मण और मुथैया मुरलीधरन जैसे महान पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं। ये तीनों आईपीएल की सफल टीमों के डगआउट में रह चुके हैं और इनका अपना कद बहुत ऊंचा है।

विज्ञापन


कप्तान के रूप में इस सत्र में वापसी करने वाले डेविड वार्नर के रूप में सनराइजर्स के पास करिश्माई कप्तान है, जो अपने दम पर मैच जिताने का माद्दा रखता है। चार साल पहले वार्नर की कप्तानी में सनराइजर्स ने खिताब जीता था और वह तीन बार 'ऑरेंज कैप' हासिल कर चुके हैं, पिछले सत्र में जॉनी बेयरस्टो और वार्नर ने कई रिकॉर्ड तोड़े, जिनमें आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड शामिल है। दोनों अपने दम पर टीम को नॉकआउट तक ले गए थे।

वार्नर ने 12 मुकाबलों में 692 रन बनाए, जिसमें आठ अर्धशतक और एक शतक शामिल था। वहीं बेयरस्टो ने 10 मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक के साथ 445 रन जोड़े। सनराइजर्स के पास भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जैसा तेज गेंदबाज और अफगानिस्तान के टी-20 कप्तान जैसा स्पिनर है, उनके अलावा गेंदबाजी का जिम्मा सिद्धार्थ कॉल और शाहबाज नदीम संभालेंगे। सनराइजर्स के बल्लेबाजी क्रम में हालांकि उतनी गहराई नहीं दिख रही। वार्नर और बेयरस्टो के नाकाम रहने पर दारोमदार पूरी तरह से मनीष पांडे और केन विलियमसन पर आ जाएगा।
विज्ञापन


टीम ने बाएं हाथ के बल्लेबाज विराट सिंह जैसे युवाओं पर भरोसा किया है, जिसने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 343 रन बनाए थे। बल्लेबाजी हरफनमौला अभिषेक शर्मा और भारत के अंडर-19 कप्तान प्रियम गर्ग भी टीम में हैं। गेंदबाजी सलाहकार मुथैया मुरलीधरन ने कहा, 'इस साल हम युवाओं के साथ जा रहे हैं और हमें उम्मीद है कि वे मौके का सही उपयोग करेंगे।'

यूएई की पिचों पर स्पिनरों की भूमिका अहम होगी। ऐसे में राशिद ट्रंपकार्ड साबित हो सकते हैं, जिनका टूर्नामेंट में इकॉनामी रेट 6.55 है। टीम के पास ट्रेवर बेलिस के रूप में नया कोच है, जिनके मार्गदर्शन में इंग्लैंड ने पिछले साल वनडे विश्व कप और कोलकाता नाइटराइडर्स ने दो आईपीएल खिताब जीते हैं।

टीम: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, ऋधिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मिचेल मार्श, अभिषेक शर्मा, बी संदीप, संजय यादव, फेबियन एलेन, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कॉल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें