आज बड़े बदलाव हैं। टीम के दोनों मुख्य पेसर को आराम दिया गया है। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट के स्थान पर धवल कुलकर्णी और जेम्स पैटिंसन को जगह मिली है। रोहित शर्मा ने जयंत यादव को रिप्लेस किया है।
- बल्लेबाज: ईशान किशन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी
- विकेटकीपर: क्विंटन डीकॉक
- ऑलराउंडर: कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या,
- गेंदबाज: धवल कुलकर्णी, राहुल चाहर, जेम्स पैटिंसन
हैदराबाद की टीम ने पिछले दोनों मुकाबले में बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है, हालांकि पिछले मैच में उसकी बल्लेबाजी थोड़ी लड़खड़ाती नजर आई थी इसलिए ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा के स्थान पर प्रियम गर्ग को मौका मिला है।
- बल्लेबाज: डेविड वार्नर, मनीष पांडेय, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग
- विकेटकीपर: ऋधिमान साहा
- ऑलराउंडर: अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान
- गेंदबाज: टी नटराजन, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम