फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: गेंदबाजों के बाद वार्नर-साहा का तूफान, मुंबई को 10 विकेट से रौंदकर SRH प्लेऑफ में, KKR बाहर

Wed, 04 Nov 2020 05:01 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

85 : रन की नाबाद पारी खेली वॉर्नर ने 58 गेंदों पर जिसमें दस चौके और एक छक्का शामिल था 
151* : रन की अटूट साझेदारी की वॉर्नर और साहा ने पहले विकेट के लिए  
06 : बार एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं डेविड वॉर्नर ने जो एक रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन
डेविड वार्नर और रिद्धिमान साहा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनराइजर्स हैदराबाद पर मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हर हाल में जीत का दबाव था। कप्तान डेविड वार्नर (85*) की टीम ने दस विकेट की दमदार जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ दौर में प्रवेश कर लिया। हैदराबाद की जीत से अंतिम चार टीमों की रेस में कोलकाता की छुट्टी हो गई। अगर हैदराबाद हार जाती तो कोलकाता को प्लेऑफ का टिकट मिल जाता। अब छह नवंबर को एलिमिनिटर में हैदराबाद का सामना अबुधाबी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। 

विज्ञापन


रनरेट में पिछड़ा कोलकाता : 
यह हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत रही। उसके बेंगलोर के समान सात जीत से 14 अंक थे लेकिन रनरेट बेहतर रहा। कोलकाता कमजोर रनरेट के कारण ही बाहर हुई है। हैदराबाद की जीत में गेंदबाजों का बड़ा योगदान रहा। संदीप शर्मा ने 33 रन पर तीन विकेट लिए जबकि मैन ऑफ द मैच शाहबाज नदीम ने चार ओवरों में 19 रन देकर दो विकेट दिए जिससे मुंबई 8 विकेट पर 149 रन ही बना पाई और हैदराबाद ने कप्तान वार्नर के अलावा ऋद्धिमान साहा के नाबाद 58 रन की मदद से 17.1 ओवरों में 151 रन बना लिए। 

अतिरिक्त के रूप में एक रन: 
कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का सटीक फैसला लिया। उनके गेंदबाजों ने इतना अनुशासित प्रदर्शन किया कि पूरी पारी में अतिरिक्त के रूप में सिर्फ एक रन ही दिया। 
विज्ञापन


पोलार्ड के प्रयास पर पानी फिरा:  
मुंबई की पारी में अगर कीरोन पोलार्ड ने आखिर में 25 गेंद में 41 रन नहीं बनाए होते तो मुंबई की स्थिति और खराब होती। पोलार्ड ने 19वें ओवर में टी नटराजन को लगातार तीन छक्के लगाकर मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और चार छक्के जड़े । सूर्यकुमार ने 36 रन जबकि इशान किशन ने 33 रन बनाए। संदीप ने रोहित, क्विंटन डि कॉक (25) और इशान के विकेट लिए। 

वापसी में नहीं चले रोहित: 
मुंबई की टीम में कप्तान रोहित शर्मा ने वापसी की जो चोट के कारण चार मैचों से बाहर थे हालांकि वह चार रन ही बना सके। वे संदीप का पहला शिकार बने। रोहित को इसी चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में भी नहीं चुना गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें