फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 99 रन पर आर्चर ने किया बोल्ड तो झल्लाए गेल ने मैदान पर फेंका बल्ला, बाद में इस हरकत से जीता दिल

Sat, 31 Oct 2020 04:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
क्रिस गेल - फोटो : Social Media
स्टार कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने शुक्रवार को आईपीएल 2020 में एक और विस्फोटक पारी खेली। लीग के 50वें मुकाबले में वे एक रन से अपने शतक से चूक गए। इसकी वजह से हमेशा खुशमिजाज और मौज-मस्ती में रहने वाले 41 वर्षीय गेल ने बीच मैदान अपना आपा भी खो दिया। शतक के बेहद करीब पहुंचकर आउट होने पर गेल झल्ला उठे और बीच मैदान अपना बल्ला फेंक दिया।  
विज्ञापन

2 of 4
क्रिस गेल - फोटो : PTI
यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल की इस हरकत से एक समय हर कोई हैरान रह गया, हालांकि अगले ही पल उन्होंने राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से हाथ मिलाया और बल्ला लेकर पवेलियन लौट गए। गेल शतक ना बना पाने से बेहद निराश दिखे। 
विज्ञापन

3 of 4
क्रिस गेल - फोटो : PTI
दरअसल राजस्थान के खिलाफ इस मुकाबले में गेल अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखे। वे लय में नजर आ रहे थे और जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए छह चौके और आठ छक्के लगा चुके थे। आखिरी ओवर में गेल 99 रन बनाकर क्रीज पर थे और उनके सामने तीन गेंदें थीं। लेकिन सामने से गेंदबाजी कर रहे जोफ्रा आर्चर ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। आर्चर ने तीसरी गेंद पर छक्का खाने के बाद अगली ही गेंद पर गेल को यॉर्कर डाली, जो पहले उनके बल्ले, फिर पैड और उसके बाद ऑफ स्टंप से टकराई। आर्चर की सटीक यॉर्कर से अपना विकेट गंवाने के बाद गेल झल्ला उठे। उन्होंने बल्ले से मैदान को मारने की कोशिश की, लेकिन बल्ला उनकी हाथों से छूटकर मिड विकेट की दिशा में चला गया। 


 
विज्ञापन

4 of 4
क्रिस गेल - फोटो : PTI
गेल की इस हरकत पर एक बार को हर कोई हैरान रह गया, लेकिन अगले ही पल उन्होंने अपने गुस्से पर काबू किया और पहले आर्चर से हाथ मिलाया, फिर बल्ले को उठाकर हेलमेट में लगाकर पवेलियन की तरफ लौट गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें