फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में कोरोना: BCCI मेडिकल कमेटी के एक सदस्य संक्रमित, NCA में भी महामारी की दस्तक

Thu, 03 Sep 2020 10:44 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयरपोर्ट में राजस्थान रॉयल्स की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए हैं। यूएई में मौजूद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल कमेटी के एक सदस्य के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर सामने आ रही है। एएनआई के मुताबिक बोर्ड के एक अधिकारी ने खबर की पुष्टि कर दी है। बीसीसीआई के प्रोटोकॉल के मुताबिक मेडिकल टीम के स्टाफ को पहले ही क्वारंटीन में भेज दिया गया है, जहां वे आइसोलेशन में हैं।

विज्ञापन


आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई के तीन स्थलों दुबई, अबुधाबी और शारजाह में खेला जाएगा। हालांकि अब तक बीसीसीआई ने शेड्यूल जारी नहीं किया है। पिछले सप्ताह चेन्नई सुपरकिंग्स के दो खिलाड़ी दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ समेत पॉजिटिव पाए गए 13 स्टाफ फिलहाल कोरोना से उबर रहे हैं।

सीएसके के सीइओ विश्वनाथन ने बताया कि, 'दल के 13 सदस्यों के अलावा बाकी सभी कोविड-19 निगेटिव पाए गए हैं। आज सभी का एक और परीक्षण होगा। हमारे शुक्रवार, चार सितंबर से ट्रेनिंग शुरू करने की संभावना है। दीपक और ऋतुराज 14 दिन का पृथकवास पूरा करेंगे और नियमों के अनुसार निगेटिव पाए जाने के बाद ट्रेनिंग से जुड़ेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें