फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा फैसला, इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को बनाया गेंदबाजी कोच

Tue, 25 Aug 2020 11:58 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेयान हैरिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछली बार छह साल बाद आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंची थी, लेकिन ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा ही रह गया था। अब यूएई की सरजमीं पर खेले जाने वाले 13वें संस्करण में यह फ्रैंचाइजी पूरी तैयारी के साथ उतरने जा रही है, शायद यही कारण है कि नए खिलाड़ियों के अलावा कोचिंग स्टाफ को भी मजबूत किया जा रहा है।

विज्ञापन


मेंटर रिकी पोंटिंग की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स को नया गेंदबाजी कोच मिल चुका है। ऑस्ट्रेलियाई पेसर रेयान हैरिस को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिग बैश लीग में बिस्बेन हीट और पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब, डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेल चुके हैरिस अपने हमवतन जेम्स होप्स की जगह लेंगे, जिन्होंने निजी कारणों की वजह से इस साल यह पद छोड़ा।

40 वर्षीय हैरिस ने दिल्ली कैपिटल्स की वेबसाइट से बात करते हुए कहा, मैं फिर से आईपीएल में आकर काफी खुश हूं। दिल्ली कैपिटल्स में एक प्रभावशाली गेंदबाजी लाइनअप है और मैं उन सभी के साथ काम करने के लिए बेताब हूं।' 19 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें