स्टोक्स का तीन साल बाद शतक :
स्टोक्स ने तीन साल बाद आईपीएल में शतक जड़ा है। इससे पहले उन्होंने 2017 में 103* रन की पारी खेली थी। इस लिहाज से रविवार को उन्होंने अपना श्रेष्ठ स्कोर भी बनाया। इस सीजन में किसी बल्लेबाज का पांचवां शतक है। इससे पहले पंजाब के लोकेश राहुल और मंयक अग्रवाल के अलावा शिखर धवन (02 शतक) ऐसा कर चुके हैं।
हार्दिक शो पर पानी फिरा
इससे पहले मुंबई के हार्दिक पंड्या ने 21 गेंदों पर 60 रन की आतिशी पारी खेली थी। हार्दिक की पारी में दो चौके और सात छक्के शामिल थे। हार्दिक के अलावा सौरव तिवारी (34) ने अंतिम चार ओवरों में 74 रन बटोरे जिसमें कार्तिक त्यागी के अंतिम ओवर में 27 रन आए जिसमें तीन छक्के और दो चौके शामिल थे। हार्दिक और सौरव ने पांचवें विकेट के लिए 64 रन की अविजित साझेदारी की। अंकित राजपूत के पारी के 18वें ओवर में भी 27 रन बने जिसमें चार छक्के शामिल थे। तिवारी ने आर्चर (2/31) के पारी के 17वें ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया।
इशान-सूर्य की साझेदारी :
इससे पहले मुंबई ने ओपनर क्विंटन डि कॉक (06) का विकेट जल्द गंवा दिया था। इशान किशन (37) और सूर्यकुमार यादव ने दूसरे विकेट पर 83 रन की साझेदारी की। पावरप्ले के छह ओवरों में मुंबई ने एक विकेट पर 59 रन बना लिए थे। उसके बाद राजस्थान ने इशान, सूर्य और कीरोन पोलार्ड (06) के विकेट कम अंतराल में निकालकर स्कोर चार विकेट पर 101 रन कर दिया था। इशान का आर्चर ने थर्डमैन पर एक हाथ से दर्शनीय कैच पकड़ा।