फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धोनी ने 200वें मैच में हासिल की दो उपलब्धि, एक हाथ से जबरदस्त कैच पकड़कर भी छाए

Tue, 20 Oct 2020 08:42 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस धोनी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी के लिए सोमवार का दिन निजी तौर पर बेहद खास रहा। अबू धाबी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने उतरे धोनी ने मैच में कई उपलब्धि अपने नाम की। हालांकि यहां उनकी टीम को सात विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


धोनी आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने। इसके बाद उन्होंने सीएसके की तरफ से खेलते हुए अपने 4000 रन भी पूरे किए। इतना ही नहीं धोनी ने विकेट के पीछे एक हाथ से कैच पकड़कर अपना 150वां शिकार भी किया। धोनी अब तक इस टी-20 लीग में 112 कैच और 39 स्टंपिंग कर चुके हैं।



धोनी ने इस दौरान संजू सैमसन का एक मुश्किल कैच पकड़ा और सभी को हैरान कर दिया। दरअसल राजस्थान के बल्लेबाज संजू सैमसन ने दीपक चाहर के पांचवें ओवर की तीसरी गेंद को लेग साइड की तरफ फ्लिक कर दिया, लेकिन विकेट के पीछे खड़े धोनी ने अपनी बाईं तरफ छलांग लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ लिया। 
विज्ञापन




39 वर्षीय धोनी की इस फुर्ती को देखकर सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने उनकी जमकर तारीफ की। यहां तक उनके इस कैच को देखकर खुद गेंदबाज दीपक चाहर भी हैरान रह गए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें