फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: होटल के कमरे में पत्नी संग एक्सरसाइज कर रहे रोहित, सुरेश रैना भी बहा रहे पसीना

Tue, 25 Aug 2020 03:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अपनी पत्नी के साथ रोहित और दूसरी ओर सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

IPL 2020 का बिगुल बज चुका है। यूएई की सरजमीं पर होने वाले टी-20 के महायुद्ध के लिए हर खिलाड़ी खुद को किसी योद्धा की तरह तैयार कर रहा है। कोरोना की वजह से ठप पड़ी खेल प्रतियोगिताओं के चलते क्रिकेटर मैच फिट नहीं है। अपनी खोई फिटनेस को वापस पाने के लिए अब क्वारंटीन काल का ही सहारा है। ऐसे में खिलाड़ी अपने होटल के कमरे में ही एक्सरसाइज कर रहे हैं।

छह दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद ही खिलाड़ी बायो बबल में प्रवेश कर पाएंगे। टीम इंडिया के उपकप्तान और सर्वाधिक चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के सेनापति रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। रोहित के साथ पत्नी ऋतिका भी नजर आ रहीं हैं, जो हल्की-फुल्की एक्सरसाइज के दौरान अपने पति का बखूबी साथ निभा रहीं हैं।

विज्ञापन

 


धोनी के साथ हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना ने होटल के कमरे में ही जिम बना लिया है। इंस्टाग्राम पर वर्कआउट के वीडियो में वह रस्सी कूदते हुए नजर आ रहे हैं। 'चिन्ना थाला' के कमरे में कैप्स का सुंदर कलेक्शन भी नजर आ रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें