फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: चहल के इस ओवर में पलटा मैच, वरना नहीं जीत पाती RCB

Tue, 22 Sep 2020 03:40 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
युजवेंद्र चहल - फोटो : twitter@IPL
आईपीएल के 13वें सीजन का तीसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम रहा। सोमवार को खेले गए मुकाबले में विराट की आरसीबी ने वार्नर के सनराइजर्स को शिकस्त दी। हालांकि दुबई में खेले गए इस मुकाबले में बैंगलोर के लिए जीत इतनी आसान नहीं थी और उसे जीत के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

विज्ञापन

2 of 4
देवदत्त पडीक्कल - फोटो : social media
आईपीएल में पदार्पण कर रहे देवदत्त पडीक्कल (42 गेंदों में 56 रन) और एबी डीविलियर्स (30 गेंदों में 51 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर्स में 163/5 का स्कोर खड़ा किया था।
विज्ञापन

3 of 4
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : पीटीआई
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 16वें ओवर तक मैच पर पकड़ बनाए हुए थी, मैच में एक वक्त ऐसा भी था जब लग रहा था कि सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो हैदराबाद को जीत दिला देंगे। लेकिन युजवेंद्र चहल के जादुई ओवर ने सब कुछ बदलकर रख दिया और मैच आरसीबी की झोली में डाल गए। 
विज्ञापन

4 of 4
युजवेंद्र चहल
दरअसल, युजवेंद्र चहल ने एक ही ओवर में पहले जॉनी बेयरस्टो (43 गेंदों में 61 रन) और फिर अगली ही गेंद पर विजय शंकर को क्लीन बोल्ड कर मैच पलट कर रख दिया। उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट चटकाए। चहल ने सबसे पहले 12वें ओवर में फॉर्म में दिख रहे मनीष पांडे को 34 रन पर आउट करवाया, इसके बाद 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर बेयरस्टो और तीसरी गेंद पर विजय शंकर का पवेलियन का रास्ता दिखाया। चहल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें