फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: युवा ब्रिगेड के साथ आज CSK देगी RCB को चुनौती, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

Sun, 25 Oct 2020 06:38 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
RCB VS CSK
विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में आज का मुकाबला दोनों के लिए अहम है। चेन्नई के लिए जहां इज्जत की लड़ाई है वहीं बैंगलोर की टीम आज का मैच जीतते ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी। चेन्नई इस वक्त अंक तालिका में आठ मुकाबले हार कर आखिरी पायदान पर है। वहीं बैंगलोर की टीम 10 में से सात मुकाबले जीतकर तीसरे स्थान पर है। ऐसे में आज के मुकाबले में कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI 

विज्ञापन
Trending Videos

चेन्नई सुपर किंग्स

पिछले मैच में करारी हार के बावजूद चेन्नई में शायद ही कोई बड़ा बदलाव देखने को मिले। धोनी खुद भी कह चुके हैं कि बाकी के मैचों में वे युवाओं को मौका देंगे।

संभावित एकादस:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), अंबाती रायुडू, फाफ डुप्लेसिस, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, एन जगदीशन, रितुराज गायकवाड़
विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

बैंगलोर की टीम शानदार फॉर्म में है और उसके सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में टीम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना कम ही है।

संभावित एकादस:
विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, आरोन फिंच, क्रिस मॉरिस, मोहम्मद सिराज, देवदत्त पडिक्कल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, गुरकीरत सिंह मान, वॉशिंगटन सुंदर, इसुरु उडाना 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें