फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: मांकडिंग पर अश्विन जल्द करेंगे बड़ा खुलासा, कोच रिकी पोंटिंग से हुई दिलचस्प बातचीत

Tue, 25 Aug 2020 03:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अश्विन ने पिछले साल आईपीएल में इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर को नॉन स्ट्राइकर छोर पर क्रीज से काफी आगे निकलने के बाद रन आउट कर दिया था और तब कई ने इसे खेल भावना के विपरीत बताया था। हाल ही में पोंटिंग ने कहा था कि उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से बल्लेबाजों को इस तरह से रन आउट करने की अनुमति नहीं देंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
रिकी पोंटिंग और रवि अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि उन्होंने नॉन स्ट्राइकर छोर पर गेंद करने से पहले आगे निकलने वाले बल्लेबाज को आउट करने के विवादास्पद मसले पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने कोच रिकी पोंटिंग से बात की, लेकिन वह टेलीफोन पर हुई अपनी बातचीत के सार का अगले सप्ताह खुलासा करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
अश्विन की टीम दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच पोंटिंग ने कहा था कि वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल से पहले बल्लेबाजों को आउट करने के इस विवादास्पद तरीके को लेकर इस भारतीय स्पिनर से बात करेंगे। तब से यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
अश्विन दुबई पहुंच चुके हैं, लेकिन पोंटिंग को अगले सप्ताह वहां पहुंचना है और इसके बाद वे आपस में बैठकर बात करेंगे। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'रिकी पोंटिंग अभी (दुबई) नहीं पहुंचे हैं। जब वह पहुंच जाएंगे तो हम उनके साथ बात करेंगे। हम फोन पर पहले ही बात कर चुके हैं। यह बातचीत बेहद दिलचस्प रही थी।'

4 of 5
इस स्पिनर ने कहा कि आमने सामने बातचीत करना बेहतर है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई लहजे की अंग्रेजी का अनुवाद में अर्थ का अनर्थ बन सकता है। उन्होंने कहा, ‘कई बार ऐसा होता है कि अंग्रेजी में ऑस्ट्रेलियाई संदेश अनुवाद में खो जाता है और हमारे पास भिन्न अर्थ के साथ पहुंचता है। यहां तक कि उनके कुछ मजाक समाचार बन जाते हैं। यह मामला भी ऐसा ही है और रिकी के साथ अपनी बातचीत का अगले सप्ताह मैं थोड़ा और खुलासा करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
अश्विन ने सोमवार को बल्लेबाज के गेंद करने से पहले क्रीज से आगे निकल जाने पर गेंदबाज को ‘फ्री बॉल’ देने का सुझाव दिया और इस तरह से उन्होंने साफ कर दिया कि बल्लेबाज को इस तरह से रन आउट करना गलत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें