फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के लिए बुरी खबर, स्टीव स्मिथ के सिर पर चोट

Sat, 12 Sep 2020 11:36 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल शुरू होने में अब महज हफ्ते भर का ही समय शेष है। सभी टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है, लेकिन इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए एक बुरी खबर आ रही है। टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के सिप पर चोट लग गई है।
विज्ञापन

2 of 4
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैनचेस्टर में खेली जा रही तीन मैच की वन-डे सीरीज से पहले अभ्यास के दौरान स्मिथ चोटिल हो गए। घटना के समय सपोर्ट थ्रोइंग कर रहा था और गेंद उनके सिर पर जा लगी। एहतियात के तौर पर वह पहले वन-डे से बाहर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 4
स्टीव स्मिथ - फोटो : ट्विटर
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह दूसरे और तीसरे मैच में खेलेंगे या नहीं। स्मिथ 'कनकशन' जांच में फिट पाए गए, लेकिन दूसरे मैच से पहले शनिवार को उनकी एक और जांच होगी। इस सीरीज के बाद स्टीव स्मिथ सीधे यूएई में अपनी आईपीएल टीम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl
राजस्थान रॉयल्स 19 सितंबर से शुरू होने जा रहे आईपीएल में अपने अभियान की शुरुआत 22 सितंबर को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ करेगी, उसके छह मैच दुबई, पांच अबूधाबी और तीन शारजाह में होंगे। पहला खिताब जीतने के बाद राजस्थान कभी फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें