फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को बनाया कोच, दिल्ली के लिए खेल चुका है मैच

Mon, 21 Oct 2019 02:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एंड्रयू मैकडोनाल्ड - फोटो : social media
विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिए फ्रैंचाइजियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आईपीएल के पहले सीजन की विजेता रही राजस्थान रॉयल्स ने अपने नए कोच का एलान कर दिया है। फ्रैंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई कोच और पूर्व खिलाड़ी एंड्रयू मैकडोनाल्ड को तीन साल के लिए अपनी टीम का कोच बनाया है। 

विज्ञापन

 
बता दें कि मैकडोनाल्ड ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट लीग में बतौर कोच लीसेस्टरशायर, विक्टोरिया और मेलबर्न रेनेगेड्स जैसी टीमों के लिए शानदार काम किया है। 38 वर्षीय मैकडोनाल्ड ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भी कुल चार टेस्ट मैच खेले हैं। 

वहीं आईपीएल की बात करें तो वे साल 2009 में बतौर खिलाड़ी दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए 11 मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा इन्होंने विराट की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से भी 2012-2013 सीजन में बतौर गेंदबाजी कोच जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें