फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई जर्सी में फिर चैंपियन बनने को बेताब राजस्थान

Thu, 17 Sep 2020 07:07 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्टस डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl
विज्ञापन

आईपीएल के पहले ही सत्र में शेन वॉर्न की कप्तानी में खिताब जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स फिर कभी फाइनल में नहीं पहुंची। टीम इस बार नई जर्सी में चैंपियन बनने का पुराना इतिहास दोहरा सकती है। विदेशी खिलाड़ी टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित होते रहे हैं। स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, बेन स्टोक्स और जोफरा आर्चर की मौजूदगी किसी भी टीम को हराने में सक्षम है। डेविड मिलर, टॉम कुरेन और एंड्रयू टाई भी हैं।

विज्ञापन


यह देखना दिलचस्प होगा कि अंतिम एकादश में किसे जगह मिलती है। भारतीयों में अनुभवी रॉबिन उथप्पा और संजू सैमसन के अलावा रियान पराग और यशस्वी जायसवाल जैसे युवा तुर्क भी हैं।

ताकत : स्मिथ के रूप में टीम के पास अनुभवी कप्तान है। एक वर्ष का प्रतिबंध पूरा होने के बाद वह इस मंच पर बेहतर करने को बेताब होंगे। लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल टीम के लिए लगातार अच्छा करते रहे हैं।
विज्ञापन

कमजोरी : बेहतरीन ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पिता की बीमारी के कारण शुरुआती कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे। टीम के पास अच्छे फिनिशर की भी कमी है। तेज गेंदबाजी में आर्चर के अलावा उनादकट, आरोन और अंकित राजपूत के लिए यूएई की पिचों पर नई चुनौती होगी।

अब तक का प्रदर्शन : 2008 : चैंपियन, 2009 : छठा, 2010 :7वां, 2011: छठा, 2012 : 7वां, 2013: तीसरा, 2014 : 5वां, 2015 : चौथा, 2018 : चौथा, 2019 : 7वां स्थान
टीम : स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, रियान पराग, संजू सैमसन, जोफरा आर्चर, जयदेव उनादकट, रॉबिन उथप्पा, मनन वोहरा, श्रेयस गोपाल, वरुण आरोन, अंकित राजपूत, मयंक मार्केंडय, ओश्ने थामस, यशस्वी जायसवाल, कार्तिक त्यागी, डेविड मिलर, टॉम कुरेन, एंड्रयू टाई, राहुल तेवतिया, अनिरुद्ध, अनुज रावत, महिपाल, आकाश, शशांक।

-144 मैच टीम ने अब तक खेले हैं जिसमें से 71 जीते, 68 हारे, पांच बेनतीजा रहे हैं
-223/5 टीम का सर्वोच्च स्कोर जो उसने चेन्नई के खिलाफ 2012 में 246 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाया था
-58 रन राजस्थान का न्यूनतम स्कोर है जो 2009 में केपटाउन में बेंगलोर के खिलाफ बनाया था
-105 रन की सबसे बड़ी जीत टीम ने 2008 में मुंबई में दिल्ली के खिलाफ दर्ज की थी

-02 रन की सबसे कम अंतर से जीत 2009 में मुंबई और 2010 में डेक्कन चार्जर्स पर हासिल की थी
-3098 रन सर्वाधिक अजिंक्य रहाणे ने 106 मैचों में 35.60 की औसत से दो शतकों और 21 अर्द्धशतकों की मदद से बनाए हैं। संजू सैमसन ने 71 मैचों में 28.73 की औसत से 1724 रन बनाए हैं और वह तीसरे नंबर पर हैं। शेन वॉटसन (2474) दूसरे नंबर पर हैं
विज्ञापन

-105* रन का व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर रहाणे के नाम दर्ज है। टीम की ओर से छह शतक अब तक लगे हैं

-23 बार रहाणे ने 50 प्लस का स्कोर किया है। उसके बाद वॉटसन (16) और सैमसन (11) का नंबर आता है
-560 रन सर्वाधिक एक सत्र में रहाणे ने 2012 में बनाए थे। जोस बटलर (548, 2018) दूसरे और वॉटसन (543, 2013) तीसरे नंबर पर हैं
-67 विकेट सर्वाधिक वॉटसन ने 84 मैचों में चटकाए हैं। वहीं 28 विकेट सबसे ज्यादा एक सत्र में जेम्स फॉकनर ने 2013 में लिए थे
-144 रन जोडे़ थे रहाणे और वॉटसन ने 2015 में चेन्नई के खिलाफ पहले विकेट के लिए जो किसी भी विकेट के लिए टीम की सबसे बड़ी साझेदारी है

-106 सर्वाधिक मैच रहाणे ने राजस्थान की ओर से खेले हैं
-56 मैचों में शेन वॉर्न ने टीम की कप्तानी की है जिसमें से 31 जीते, 24 हारे और एक टाई रहा। राहुल द्रविड़ (40 मैच, 23 जीत, 17 हार) दूसरे नंबर पर हैं
-05 खिलाड़ी 12 सत्र में अब तक टीम की कमान संभाल चुके हैं
-04 गेंदबाज हैट्रिक ले चुके हैं। इनमें अजित चंदीला (2012), प्रवीण तांबे व शेन वॉटसन(2014) और श्रेयस गोपाल (2019) शामिल हैं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें