फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: चैंपियन बनते ही मुंबई इंडियंस की बल्ले-बल्ले, हारने वाली टीम पर भी धनवर्षा

Tue, 10 Nov 2020 11:37 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
1 of 4
मुंबई इंडियंस - फोटो : @IPL
आईपीएल 2020 का खिताबी मुकाबला मुंबई इंडियंस ने जीता। मंगलवार को खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को पांच विकेट से हराकर पांचवी बार चैंपियन बनी। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर दिल्ली ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 156/7 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई ने आठ गेंद शेष रहते पांच विकेट से मैदान मारा। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि इस बार विजेता टीम को कितने करोड़ रुपये का इनाम मिला?


 
विज्ञापन

2 of 4
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : PTI
बता दें कि आईपीएल विजेता को 20 करोड़ रुपए मिले, जबकि हारने वाली टीम को अब साढ़े 12 करोड़ रुपये मिले। हालांकि, इससे पहले खबरे थी कि कोरोना महामारी के चलते बीसीसीआई इस बार विजेता टीम को पहले से तय रकम में कटौती कर सकती है।

विज्ञापन

3 of 4
बीसीसीआई
वहीं, हैदराबाद की टीम को 10.5 करोड़ रुपये मिले। गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते बीसीसीआई ने मार्च में ही खर्च में कटौती की कवायद शुरू की थी और यह फैसला उसी का हिस्सा है। बीसीसीआई के मुताबिक, सभी फ्रेंचाइजी की आर्थिक स्थिति अच्छी है। उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रायोजन जैसे कई तरीके भी हैं इसलिए पुरस्कार राशि घटाने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन

4 of 4
कागिसो रबाडा - फोटो : PTI
बता दें कि ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन) और पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट) होल्डर को 10-10 लाख रुपये मिले। आईपीएल 2020 में केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 670 रन बनाए। वहीं, पर्पल कैप की अगर बात करें तो दिल्ली के कागिसो रबाडा ने सर्वाधिक 30 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें