फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: आज शाम विराट और वार्नर में टक्कर, RCB या SRH कौन करेगा जीत से आगाज

Mon, 21 Sep 2020 04:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आमने-सामने का रिकॉर्ड
कुल मैच : 14
हैदराबाद : 07
बेंगलोर : 06
टाई : 01
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद VS आरसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब के जीतने के सपने को पूरा करने का अभियान सोमवार से शुरू करेंगे जब उनकी अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) का मुकाबला टूर्नामेंट में निरंतर प्रदर्शन करने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से होगा। दोनों टीमों में ऐसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो अपने दम पर मैच का रूख पलट सकते हैं। कोहली ने पिछले कुछ सत्र में हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन पहली बार खिताब जीतने का उनका सपना तभी पूरा होगा जब टीम हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन

RCB की ताकत और कमजोरी

विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @RCBTweets
आरसीबी के पास भी स्पिन गेंदबाजी में अच्छा विकल्प है। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल फिर से महत्वपूर्ण होंगे, जिन्हें वाशिंगटन सुंदर, पवन नेगी, एडम जम्पा और मोइन अली जैसे अनुभवी गेंदबाजो का साथ मिलेगा। आरसीबी ने पिछले सत्र में आखिरी ओवरों में काफी रन लुटाए थे और टीम ने उस कमजोर कड़ी को खत्म करने की कोशिश कर है। फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका हरफनमौला क्रिस मॉरिस को टीम में शामिल किया है।

आरसीबी ने कोच के तौर पर साइमन कैटिच पर भरोसा जताया है तो वहीं सनराइजर्स के साथ ट्रेवर बेलिस है, जिन्होंने पिछले साल इंग्लैंड को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। पिछले सत्र में आखिरी स्थान पर रहने वाली आरसीबी की टीम इस सत्र में काफी संतुलित लग रही है लेकिन उसका आकलन मैदान पर ही होगा। पहले से ही बड़े खिलाड़ियों से भरी टीम में ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच के आने से बल्लेबाजी और मजबूत हुई है। युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल से भी उम्मीदें काफी हैं। 

SRH की ताकत और कमजोरी

SRH - फोटो : ट्विटर @SunRisers
वहीं दूसरी तरफ वार्नर ने तीन बार टूर्नामेंट में ऑरेंज कैप (सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले) हासिल की है और उनकी कप्तानी में टीम 2016 में चैंपियन बनी थी। वार्नर और जॉनी बेयरस्टो टूर्नामेंट के सबसे खतरनाक सलामी जोड़ियों में से एक है। पिछले सत्र में आरसीबी के खिलाफ इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए रिकार्ड (आईपीएल) रनों की साझेदारी की थी। वे उस लय को यहां बरकरार रखना चाहेंगे।

सनराइजर्स के पास केन विलियमसन, मनीष पांडे, मिशेल मार्श और फेबियन एलेन जैसे शानदार बल्लेबाज हैं। सनराइजर्स के लिए निचले क्रम की बल्लेबाजी कमजोर कड़ी सबित हो सकती है। फ्रेंचाइजी ने विराट सिंह, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग और अब्दुल समद जैसे युवा बल्लेबाजों पर भरोसा जताया है और उम्मीद है कि इनमें से कोई खिलाड़ी मध्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करेगा।

टीम की गेंदबाजी इकाई में हालांकि ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है और भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे जहां उन्हें संदीप शर्मा, सिद्दार्थ कौल और बासिल थम्पी जैसे गेंदबाजों का साथ मिलेगा। टीम में टी-20 प्रारूप के शीर्ष गेंदबाज माने जाने वाले राशिद खान के अलावा हरफनमौला मोहम्मद नबी भी है जो कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएस) में शानदार लय में थे। टीम में बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम भी है।
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

बैंगलोर बनाम हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, रिधिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मिशेल मार्श, अभिषेक शर्मा, बी संदीप, संजय यादव, फेबियन एलेन, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टेनलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी।

आरसीबी: आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, पार्थिव पटेल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, गुरकीरत मान, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, इसुरू उडाना, मोईन अली, जोश फिलीप, पवन नेगी, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें