फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: अगली हार आरसीबी और सनराइजर्स दोनों के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल कर देगी

Fri, 30 Oct 2020 04:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद VS आरसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लगातार दो हार से परेशान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) शनिवार को शारजाह में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह सुरक्षित करने की कोशिश करेगी, लेकिन विराट कोहली की टीम के लिए यह काम आसान नहीं होगा क्योंकि सनराइजर्स की टीम भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत से उत्साह से ओतप्रोत है। अभी केवल चेन्नई सुपरकिंग्स ही एकमात्र ऐसी टीम है जो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई है, उसने गुरुवार को कोलकाता नाइटराइडर्स पर आखिरी गेंद पर जीत दर्ज करके उसके समीकरण भी बिगाड़ दिए। अब तक केवल मुंबई इंडियंस ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर पाई है। चेन्नई को छोड़कर बाकी छह टीमें दौड़ में बनी हुई हैं। इनमें आरसीबी और सनराइजर्स भी शामिल हैं।

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

चेन्नई और मुंबई से पिछले दो मैच गंवाने के बावजूद अंकतालिका में आरसीबी अभी सनराइजर्स से बेहतर स्थिति में है। आरसीबी को प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित करने के लिए सनराइजर्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले आखिरी दो मैचों में से एक मैच जीतना होगा। अपने दोनों मैच गंवाने के बाद भी आरसीबी के 14 अंक रहेंगे और वह तब भी बेहतर नेट रन रेट के आधार पर क्वालीफाई कर सकता है, लेकिन इसके लिए उसे अन्य मैचों में भी अनुकूल परिणाम की दरकार रहेगी। वैसे अंतिम दो मैचों में हार पर आरसीबी का नेट रन रेट प्रभावित होगा और ऐसे में वह बाहर हो सकता है। अगर प्रदर्शन की बात करें तो आरसीबी को लगातार दो हार के बाद अब संभलकर खेलने की जरूरत है। इन हार से निश्चित तौर पर उसका मनोबल गिरा होगा। चेन्नई ने कोहली की टीम को आठ विकेट से तो मुंबई ने पांच विकेट से हराया था।

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स के अभी 12 मैचों में 10 अंक हैं। उसे नॉकआउट में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे। सनराइजर्स को आरसीबी के बाद मुंबई का सामना करना है। सनराइजर्स के लिए दोनों मैचों में जीत भी पर्याप्त नहीं है, उसे यह उम्मीद करनी होगी कि आरसीबी, दिल्ली (दोनों 14) और किंग्स इलेवन पंजाब (12 अंक) में से कोई 16 अंक तक नहीं पहुंच पाए। ऐसी स्थिति में सनराइजर्स बेहतर रन रेट पर प्लेऑफ में पहुंच सकता है। दूसरी तरफ से सनराइजर्स ने दिल्ली पर 88 रन से बड़ी जीत दर्ज की और वह यह फॉर्म बरकरार रखने की कोशिश करेगा। कप्तान डेविड वार्नर (66) और ऋधिमान साहा (87) ने पहले विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की जबकि मनीष पांडे ने 44 रन बनाए। गेंदबाजी में राशिद खान अपना कमाल दिखा रहे हैं, उन्होंने सनराइजर्स के खिलाफ सात रन देकर तीन विकेट लिए। राशिद के अलावा संदीप शर्मा और टी नटराजन ने भी प्रभाव छोड़ा।
विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैं

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, पार्थिव पटेल, एबी डीविलियर्स, गुरकीरत सिंह, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, इसुरु उडाना, मोइन अली, जोश फिलिप, पवन नेगी, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टॉ, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, ऋधिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जेसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, बी संदीप शर्मा, संजय यादव, फैबियन एलेन, पृथ्वी राज यारा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें