फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: लगातार दूसरा मैच जीतने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, सामने कप्तान राहुल की KXIP

Sun, 27 Sep 2020 02:55 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब vs राजस्थान रॉयल्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब अपना तीसरा मैच खेलने उतरेगी तो सामने जोश से लबरेज राजस्थान के रॉयल्स होंगे, जिन्होंने अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को पटका था। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 97 रन की जीत के दौरान महज 69 गेंदों में सात छक्के की मदद से नाबाद 132 रन की रिकॉर्ड पारी खेली थी। इस दौरान उन्हें हालांकि विपक्षी टीम के कप्तान विराट कोहली से कैच छूटने से दो बार जीवनदान मिला था। 28 वर्षीय राहुल ने आईपीएल इतिहास में भारतीय खिलाड़ी के सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड बनाया और वह उस मैदान पर इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे, जिसकी बाउंड्री सभी ओर से छोटी हैं। पिछले दो मैच से रंग में नजर आ रहे मयंक अग्रवाल पर भी निगाहें होंगी। ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल पिछले मैच में अपने पांच रन के स्कोर की भरपाई करना चाहेंगे। गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद शमी और वेस्टइंडीज के शेल्डन कॉट्रेल ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए तेज गेंदबाजी विभाग की अगुआई बखूबी की थी जबकि लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और मुरूगन अश्विन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ तीन तीन विकेट हासिल किए थे। 

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ट्विटर
पहले मैच के हीरो रहे संजू सैमसन और जोस बटलर की वापसी से राजस्थान रॉयल्स की टीम को और मजबूती मिलेगी। मनोबल बढ़ाने वाली जीत दर्ज करने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स दोनों इस विजयी लय को जारी रखना चाहेंगी। दोनों के बीच सर्वाधिक छक्के जड़ने की भी प्रतिस्पर्धा होगी। युवा सैमसन ने इसी स्टेडियम में सीएसके के गेंदबाजों को धुनते हुए 32 गेंद में 74 रन की पारी के दौरान नौ छक्के जड़े और फिर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भी अंतिम ओवर्स में चार छक्के जमाए। राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी 47 गेंदों में 69 रन की पारी खेली, उनके यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करने की उम्मीद है जबकि स्मिथ बल्लेबाजी क्रम में डेविड मिलर के स्थान पर उतरेंगे। टॉम करन और जोफ्रा आर्चर फिर चार विदेशी खिलाड़ियों के संयोजन में शामिल होंगे। रॉयल्स की टीम अपने 216 रन के स्कोर का बचाव अच्छी तरह करने में सफल रही थी जिसमें आर्चर ने डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी की थी और लेग स्पिनर राहुल तेवतिया (37 रन देकर तीन विकेट) ने शीर्ष क्रम को पवेलियन भेजा था। जयदेव उनादकट की जगह कार्तिक त्यागी या वरूण आरोन को मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

किंग्स इलेवन पंजाब: लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शेल्डन कॉटरेल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, जेम्स नीशम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), इशान पोरेल, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, कृष्णप्पा गौतम, हरप्रीत बरार, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, सरफराज खान, मनदीप सिंह, दर्शन नलकंडे, रवि बिश्नोई, सिमरन सिंह (विकेटकीपर), जगदीश सुचित, तजिंदर सिंह, हार्डस विलजोन।

राजस्थान रॉयल्स: स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, जोफ्रा आर्चर, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, ओशेन थॉमस, एंड्रयू टाई, डेविड मिलर, टॉम करन, अनिरूद्ध जोशी, श्रेयस गोपाल, रियान पराग, वरूण आरोन, शशांक सिंह, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, मयंक मार्कंडेय।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें