फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी, पिछले मैच का हार का बदला लेने उतरेगी KKR

Fri, 16 Oct 2020 06:18 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : ipl
विज्ञापन

आक्रामक बल्लेबाजों और डेथ ओवर्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों की मौजूदगी में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शुक्रवार को शेख जायद स्टेडियम में होगा। कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ होने वाले मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। मुंबई ने पिछले चार मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि केकेआर की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले मैच में उसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 82 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी, उसके मुख्य स्पिनर सुनील नरेन खेल पाएंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है।

विज्ञापन
Trending Videos

मजबूत मुंबई

अपने अंतिम एकादश में बदलाव करने की संभावना नहीं है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने इस सत्र में अपने दोनों अर्धशतक इसी मैदान पर लगाए हैं, उन्हें वैसे भी केकेआर के खिलाफ खेलना पसंद है। इन दोनों टीमों के बीच पिछले मैच में रोहित ने 80 रन बनाकर अपनी टीम की 49 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई थी। रोहित (216 रन) के अलावा मुंबई के शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाज भी अच्छी फॉर्म में हैं।

क्विंटन डीकॉक (191 रन) और सूर्यकुमार यादव (223 रन) अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करेंगे। ईशान किशन (186 रन) ने आरसीबी के खिलाफ 99 रन की पारी खेली थी, लेकिन उन्हें अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की जरूरत है। हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड के अलावा क्रुणाल पांड्या ने भी ताबड़तोड़ रन बनाने की अपनी क्षमताओं का अच्छा प्रदर्शन पेश किया है। गेंदबाजी विभाग में भी मुंबई की टीम को कोई परेशानी नहीं है। ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह उन्हें शुरू में ही विकेट दिला रहे हैं जबकि आस्ट्रेलिया के जेम्स पैटिंसन उनका अच्छा साथ दे रहे हैं। स्पिनर राहुल चाहर और क्रुणाल केकेआर के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे।

केकेआर का कमजोर मध्यक्रम

केकेआर का सबसे बड़ी परेशानी उसके बल्लेबाजों का निरंतर एक जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाना है। आंद्रे रसेल की खराब फार्म उसके लिए चिंता का विषय है। रसेल ने अब तक सात मैचों में केवल 71 रन बनाए हैं। कोलकाता के पास भी कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो किसी भी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। इनमें युवा शुभमन गिल, इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन, नितीश राणा और कप्तान दिनेश कार्तिक प्रमुख हैं, लेकिन कुछ मैचों को छोड़कर वे लगातार लंबी पारियां नहीं खेल पाए।

केकेआर के गेंदबाजों ने किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ करीबी अंतर से जीत में अच्छी भूमिका निभाई थी, लेकिन आरसीबी के खिलाफ वे प्रभाव नहीं छोड़ पाए। इस मैच में पैट कमिंस ने 38 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 42 रन लुटाए। वे अब पिछले प्रदर्शन को भुलाकर फॉर्म में लौटना चाहेंगे। यही नहीं केकेआर कुलदीप यादव को तीसरे तेज गेंदबाज के स्थान पर फिर से मौका दे सकता है। वह रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के साथ उपयोगी साबित हो सकते हैं। सुनील नरेन की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट की गई है। वह आरसीबी के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे और केकेआर उनके मामले में जल्द से जल्द समाधान चाहता है।

विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

कोलकाता नाइटराइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), इयोन मोर्गन, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, सुनील नारायण, निखिल नाइक, टॉम बैंटन।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मिशेल मैकलेनगन, मोहसिन खान, नाथन कोल्टर-नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डीकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें