फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020, KKR vs MI: आज अपना पहला मैच खेलेगी KKR, सामने होगी मुंबई की घायल पलटन

Wed, 23 Sep 2020 01:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

IPL 2020: कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में आतिशी बल्लेबाजी की जंग भी होगी, जिसमें पहले मैच में पराजय का सामना कर चुके रोहित के रणबांकुरे जीत की राह पर लौटने को बेताब होंगे। मुंबई ने 2013 से कभी भी पहला मैच नहीं जीता है। इस बार भी पहले मैच में उसे पिछली उपविजेता चेन्नई सुपरकिंग्स ने हराया। मुंबई जहां जीत की राह पर लौटने की कवायद में होगी , वहीं केकेआर का इरादा जीत के साथ आगाज करने का रहेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

दोनों ही टीम में बिग हिटर्स की भरमार

कोलकाता बनाम मुंबई
शुभमन गिल का यह तीसरा आईपीएल है जो मैदान के चारों ओर छक्के लगाने के फन में माहिर है। वहीं 'हिटमैन' रोहित शर्मा सीमित ओवरों के क्रिकेट के शहंशाह हैं और उनके तथा शुभमन के बल्ले के कौशल बीच यह जंग देखने लायक होगी। टी-20 क्रिकेट हालांकि सिर्फ बल्ले या तकनीक के कौशल तक सीमित नहीं है। इसमें दमखम की भूमिका अहम है और ऐसे में हार्दिक पांड्या और आंद्रे रसेल का मुकाबला देखने लायक होगा। फिट होकर लौटे पांड्या में सुनील नरेन और कुलदीप यादव के साथ केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस का सामना करने का दम है।

कोलकाता नाइटराइडर्स

कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : सोशल मीडिया
आंद्रे रसेल टी-20 क्रिकेट में इस समय सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। पिछले सत्र में 52 छक्के लगाने वाले रसेल ने बल्लेबाजी क्रम में उन्हें नीचे भेजने पर टीम प्रबंधन की आलोचना की थी। इस बार उन्हें तीसरे नंबर पर उतारने का वादा किया गया है जो विरोधी टीमों को हलकान करने के लिेए काफी है। केकेआर के मेंटर डेविड हसी ने हाल ही में कहा था कि रसेल तीसरे नंबर पर आकर 60 गेंद खेलते हैं तो दोहरा शतक भी बना सकते हैं। केकेआर के पास इयोन मॉर्गन के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सीमित ओवरों का सर्वश्रेष्ठ कप्तान है जो दिनेश कार्तिक को सलाह दे सकता है।

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस - फोटो : ट्विटर @mipaltan
दूसरी ओर मुंबई के पास नाथन कूल्टर नाइल जैसा हरफनमौला है। शनिवार को अच्छी शुरूआत के बावजूद मुंबई टीम नौ विकेट पर 162 रन ही बना सकी। ऐसे में सौरभ तिवारी की बजाय वे ईशान किशन को उतार सकते हैं। जसप्रीत बुमराह पहले मैच में चल नहीं सके और वह ज्यादा देर खराब फार्म में रहने वालों में से नहीं हैं। स्पिनर कृणाल पांड्या, राहुल चाहर और तेज गेंदबाजों के अलावा मुंबई के पास पांड्या और कीरोन पोलार्ड के रूप में अतिरिक्त गेंदबाज भी हैं।
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

कोलकाता नाइटराइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), इयोन मॉर्गन, नीतिश राणा, राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड, अली खान, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर, शिवम मावी, वरूण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, सुनील नारायण, निखिल नाईक, टॉम बेंटन।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, कृणाल पांड्या, मिचेल मैक्लिंघन, मोहसिन खान, नाथन कोल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटोन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें