फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: लगातार तीन हार से परेशान KXIP, सामने आत्मविश्वास से लबरेज KKR

Sat, 10 Oct 2020 05:54 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केकेआर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लगातार तीन मैच हार चुकी किंग्स इलेवन पंजाब को इंडियन प्रीमियर लीग में अपना अभियान ढर्रे पर लाने के लिए शनिवार को दोपहर साढ़े तीन बजे केकेआर से भिड़ना होगा। दिनेश कार्तिक का फॉर्म जरूर खराब चल रहा हो, लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है। पंजाब की टीम जहां हैदराबाद से पिछला मैच 69 रन से हारी थी तो केकेआर चेन्नई सुपरकिंग्स जैसी मजबूत टीम को हराकर आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन

कोलकाता नाइटराइडर्स

पांच हार और एकमात्र जीत के बाद पंजाब दो अंक लेकर तालिका में सबसे नीचे है जबकि केकेआर तीन जीत के साथ छह अंक लेकर चौथे स्थान पर है। कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद केकेआर खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल हो गई है चूंकि उसके अधिकांश खिलाड़ी फॉर्म में हैं। शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्रभावित कर रहे हैं जबकि राहुल त्रिपाठी में गजब का आत्मविश्वास है, उन्होंने दो दिन पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 87 रन की पारी खेली। सुनील नरेन शुरूआती विफलताओं के बाद बल्ले और गेंद से फार्म में लौटे हैं। मध्यक्रम में इयोन मॉर्गन की मौजूदगी टीम को मजबूती देती है और नितीश राणा ने भी प्रभावित किया है। आंद्रे रसेल ने हालांकि अभी तक वह फॉर्म नहीं दिखाया है जिसके लिए वह जाने जाते हैं। तेज गेंदबाजी में कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी के अलावा पैट कमिंस हैं जबकि स्पिन का दारोमदार नरेन और वरूण चक्रवर्ती संभालेंगे।

किंग्स इलेवन पंजाब

टीम की बल्लेबाजी का दारोमदार केएल राहुल और मयंक अग्रवाल पर होगा। क्रिस गेल अगर फिट होते हैं तो इस आईपीएल में पहला मैच खेलेंगे। वह 'फूड पाइजनिंग' का शिकार हो गए थे। गेल की जगह आउट ऑफ फॉर्म चल रहे ग्लेन मैक्सवेल की छुट्टी होना तय है। डेथ ओवर्स की गेंदबाजी पंजाब के लिए चिंता का विषय रही है और केकेआर जैसी मजबूत टीम के खिलाफ इस पर विशेष ध्यान देना होगा। पिछले मैच में हरप्रीत बरार, सरफराज खान और इंग्लिश पेसर क्रिस जॉर्डन के बदले प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह और अफगानी स्पिनर मुजीब-उर-रहमान को टीम में शामिल किया गया था। तीनों ने ही अपने खेल से प्रभावित किया था।
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शेल्डन कॉटरेल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, जेम्स नीशाम, निकोलस पूरन, इशान पोरेल, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, कृष्णप्पा गौतम, हरप्रीत बराड़, दीपक हुड्डा, क्रिस जोर्डन, सरफराज खान, मनदीप सिंह, दर्शन नलकांडे, रवि बिश्नोई, सिमरन सिंह, जगदीश सुचित, ताजिंदर सिंह, हार्डस विलोजेन।

कोलकाता नाइटराइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वारियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड, सुनील नारायण, पैट कमिन्स, इयोन मॉर्गन, वरुण चक्रवर्ती, टॉम बैंटन, राहुल त्रिपाठी, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, निखिल नाइक, अली खान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें