रॉयल चैजेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : ट्विटर @RCBTweets
देवदत्त पडीक्कल ने अर्धशतकीय पारी खेलकर अपना आईपीएल करियर शुरू किया और फिर सभी की निगाहें उन पर लगी होंगी जबकि एबी डीविलियर्स भी महत्वपूर्ण अर्धशतक जमाने के बाद उसी लय को जारी रखना चाहेंगे। सोमवार की रात को कोहली और आरोन फिंच दोनों अच्छी फॉर्म में थे और वे क्रीज पर और समय बिताने के लिए बेताब होंगे। आरसीबी की गेंदबाजी के लिए हमेशा की तरह युजवेंद्र चहल अहम होंगे। सोमवार को मिली जीत में यह लेग स्पिनर काफी अहम रहा था। अब तक फिट न हो सके दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर अगले मैच में भी नहीं खेलेंगे।
उमेश यादव का आईपीएल में रन लुटाना जारी रहा था ओर पहले मैच में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनकी जगह मोहम्मद सिराज को उतारा जा सकता है। यह देखना होगा कि टीम इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को मध्यक्रम में किस तरह से फिट कर पाती है। फिलिप को विशेषज्ञ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शुरूआत करने के लिए चुना गया है तो अली अंतिम एकादश में सिर्फ डेल स्टेन की जगह ही आ सकते हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब के लिए मंयक अग्रवाल अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन निराश थे कि वह अपनी टीम को जीत के लिए जरूरी महज एक रन नहीं दिला सके। राहुल, ग्लेन मैक्सवेल और निकोलस पूरन के भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है क्योंकि इन सभी में किसी भी विपक्षी टीम से मैच छीनने की काबिलियत है। बिग हिटर क्रिस गेल वापसी कर सकते हैं और बल्लेबाजी ऑलराउंडर जिमी नीशाम को भी मौका दिया जा सकता है। पंजाब की गेंदबाजी के अगुआ मोहम्मद शमी ने टीम के शुरूआती मुकाबले में अपनी उपयोगिता साबित की थी। युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ प्रभावित किया था और वे मैच में और आत्मविश्वास से भरे होंगे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, पार्थिव पटेल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, गुरकीरत मान, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, एडम जाम्पा, इसुरू उडाना, मोईन अली, जोश फिलीप, पवन नेगी, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।
किंग्स इलेवन पंजाब: लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शेल्डन कॉट्रेल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, जेम्स नीशम, निकोलस पानन (विकेटकीपर), इशान पोरेल, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, कृष्णप्पा गौतम, हरप्रीत बरार, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, सरफराज खान, मनदीप सिंह, दर्शन नलकंडे, रवि बिश्नोई, सिमरन सिंह (विकेटकीपर), जगदीश सुचित, तजिंदर सिंह, हार्डस विलजोन।