फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL और भारत में क्रिकेट की वापसी पर BCCI के सबसे बड़े अधिकारी का बयान आया है

Thu, 21 May 2020 02:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2020 पर संकट के बादल बरकरार है - फोटो : ट्विटर

BCCI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जोहरी ने कहा है कि गंभीर क्रिकेट गतिविधियां मानसून के बाद ही शुरू हो पाएंगी, लेकिन वह इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन को लेकर ‘आशावादी’ हैं। जोहरी ने दोहराया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च है और कोविड-19 महामारी के कारण अभूतपूर्व सुरक्षा संकट के बीच यह फैसला व्यक्तिगत खिलाड़ियों पर छोड़ा जाना चाहिए कि उनके लिए सर्वश्रेष्ठ क्या है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
rahul johri
ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी मीडिया द्वारा बुधवार को आयोजित वेबिनार के दौरान जोहरी ने कहा, ‘प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सुरक्षा पर फैसला करने का अधिकार है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। इस पूरे मामले में भारत सरकार हमारा मार्गदर्शन करेगी, हम सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करेंगे... व्यावहारिक रूप से गंभीर क्रिकेट गतिविधियां मानसून के बाद ही शुरू हो पाएंगी।’
विज्ञापन

3 of 6
वर्ल्ड टी-20 2020 - फोटो : ट्विटर
भारत में मानसून जून से सितंबर तक रहता है। इस तरह की अटकलें हैं कि अगर ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को स्थगित किया जाता है तो आईपीएल का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में किया जा सकता है। जोहरी ने कहा, ‘उम्मीद करते हैं कि चीजों में सुधार होगा तथा और अधिक विकल्प मिलेंगे जो हमारे नियंत्रण में होंगे और हम इसके अनुसार फैसले करेंगे।’

4 of 6
आईपीएल - फोटो : IPL twitter
आईपीएल के संदर्भ में जोहरी ने कहा कि वह सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के साथ टूर्नामेंट कराने के पक्ष में नहीं है जो सुझाव महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी के कारण दिया गया था, लेकिन उन्होंने कई समस्याओं की जानकारी दी जिनका सामना संक्रमण के खतरे को न्यूनतम करने के लिए नए सुरक्षा नियमों का पालन करने के कारण करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, ‘आईपीएल का मजा ही यह है कि दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी यहां आकर खेलते हैं और सभी इस महत्व को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बेशक यह चरण दर चरण चलने वाली प्रक्रिया होगी इसलिए आप कल ही चीजों के सामान्य होने की उम्मीद नहीं कर सकते।’
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोहरी ने कहा, ‘हमें देखना होगा कि सरकार का परामर्श क्या है। अभी विमान सेवा नहीं चल रही। एक समय विमान सेवा शुरू होगी और खेल शुरू होने से पहले सभी को स्वयं को पृथक रखना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘इसका कार्यक्रम पर क्या असर पड़ेगा क्योंकि कार्यक्रम पहले ही काफी व्यस्त है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें