सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से कप्तान वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी ओपनिंग करेगी। केन विलियमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है। मध्यक्रम में मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, विजय शंकर और ऑलराउंडर मिचेल मार्श को मौका मिला है। इनके अलावा राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार से उम्मीदें होंगी।
- बल्लेबाज: डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, प्रियम गर्ग
- विकेटकीपर- जॉनी बेयरस्टो
- ऑलराउंडर: विजय शंकर, मिचेल मार्श, अभिषेक शर्मा
- गेंदबाज: राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, टी नटराजन
आरसीबी की ओर से आज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच डेब्यू करेंगे, जिनके साथ देवदत्त पडीक्कल पारी की शुरुआत करेंगे। विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, जोश फिलिप, शिवम दुबे मध्यक्रम को मजबूती दे रहे हैं। तेज गेंदबाजी में डेल स्टेन, उमेश यादव, नवदीप सैनी आग उगलेंगे। युजवेंद्र चहल फिरकी से उलझाएंगे।
- बल्लेबाज: आरोन फिंच, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, देवदत्त पडीक्कल
- विकेटकीपर: जोश फिलिप
- ऑलराउंडर: शिवम दुबे
- गेंदबाज: वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, डेल स्टेन युजवेंद्र चहल, उमेश यादव