फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: केन विलियमसन टीम से बाहर, ऐसी है RCB और SRH की प्लेइंग XI

Mon, 21 Sep 2020 07:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैंगलोर बनाम हैदराबाद
विज्ञापन

आईपीएल के 13वें सीजन का तीसरा मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने यहां टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी का बुलावा दिया है। दोनों ही टीम का यह पहला मैच है इसलिए वह टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ ही करना चाहेगी। विराट कोहली की अगुवाई वाली ने आरसीबी और डेविड वार्नर की कप्तानी वाली SRH ने 11 खिलाड़ियों को पहले मैच में मौका दिया है।

विज्ञापन

SRH की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से कप्तान वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी ओपनिंग करेगी। केन विलियमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है। मध्यक्रम में मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, विजय शंकर और ऑलराउंडर मिचेल मार्श को मौका मिला है। इनके अलावा राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार से उम्मीदें होंगी।
  • बल्लेबाज: डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, प्रियम गर्ग
  • विकेटकीपर- जॉनी बेयरस्टो
  • ऑलराउंडर: विजय शंकर, मिचेल मार्श, अभिषेक शर्मा
  • गेंदबाज: राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, टी नटराजन
विज्ञापन

RCB की प्लेइंग XI

आरसीबी की ओर से आज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच डेब्यू करेंगे, जिनके साथ देवदत्त पडीक्कल पारी की शुरुआत करेंगे। विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, जोश फिलिप, शिवम दुबे मध्यक्रम को मजबूती दे रहे हैं। तेज गेंदबाजी में डेल स्टेन, उमेश यादव, नवदीप सैनी आग उगलेंगे। युजवेंद्र चहल फिरकी से उलझाएंगे।
 
  • बल्लेबाज: आरोन फिंच, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, देवदत्त पडीक्कल
  • विकेटकीपर: जोश फिलिप
  • ऑलराउंडर: शिवम दुबे
  • गेंदबाज: वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, डेल स्टेन युजवेंद्र चहल, उमेश यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें