राजस्थान की टीम में पिछले मैच से एक बदलाव है। गेंदबाज अंकित राजपूत की जगह राजस्थान के स्थानीय खिलाड़ी महिपाल लोमरोर को टीम में शामिल किया गया है।
- बल्लेबाज: स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा
- विकेटकीपर: जोस बटलर
- ऑलराउंडर: राहुल तेवतिया, टॉम करन, रियान पराग, महिपाल लोमरोर
- गेंदबाज: श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट
पिछले मैच में जीत के बाद विराट कोहली इस मैच उसी प्लेइंग XI के साथ उतरे हैं। आरसीबी की तरफ से एक बार फिर से देवदत्त पडीक्कल और आरोन फिंच पारी की शुरुआत करेंगे। वहीं मध्यक्रम में एबी डीविलियर्स, विराट कोहली, शिवम दुबे, गुरकीरत सिंह और वाशिंगटन सुंदर लक्ष्य का पीछा करते दिखेंगे। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, इसुरु उडाना और एडम जंपा पर भरोसा जताया गया है।
- बल्लेबाज: देवदत्त पडीक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान)
- विकेटकीपर: एबी डीविलियर्स
- ऑलराउंडर: शिवम दुबे, गुरकीरत सिंह और वाशिंगटन सुंदर
- गेंदबाज: युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, इसुरु उडाना और एडम जंपा