फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: भुवी की गैरमौजूदगी में भारी बदलाव के साथ उतरा SRH, कैसी है MI की प्लेइंग XI?

Sun, 04 Oct 2020 03:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस रविवार के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। सीजन में चेन्नई से हार के साथ आगाज करने वाली यह टीम फिलहाल चार मैच में दो जीत-दो हार के साथ तीसरे नंबर पर है। दूसरी ओर हैदराबाद भी चार में से दो मुकाबले जीतकर मुंबई से ठीक नीचे चौथे पायदान पर है। शारजाह के छोटे मैदान पर विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम और आखिरी ओवर्स के शानदार गेंदबाजों की मौजूदगी से मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

विज्ञापन



मुंबई इंडियस में कोई बदलाव नहीं

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज किशन ने रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाफ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वह, हार्दिक और पोलार्ड शारजाह के मैदान में आसानी से बड़े शॉट लगा सकते है। रोहित की दमखम पर किसी को संदेह नहीं। टीम के गेंदबाजों ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। अनुभवी तेज गेंदबाजों को स्पिनर राहुल चाहर और क्रुणाल पंड्या का अच्छा साथ मिल रहा है।

विज्ञापन

SRH की टीम में बड़े बदलाव

कप्तान डेविड वार्नर को दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की कमी खलेगी, जो पिछले मैच में चोटिल हुए थे। भुवनेश्वर कुमार की जगह संदीप शर्मा को मौका दिया गया है। अनुभवी पेसर सिद्धार्थ कॉल को खलील अहमद की जगह प्लेइंग इलेवन में खिलाया जा रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें