अपना तीसरा मैच खेलने उतरी मुंबई उद्घाटन मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स से हार गई थी तो दूसरे मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स से जीत मिली थी। इस तीसरे मैच में रोहित ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को सौरभ तिवारी की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI
- बल्लेबाज: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशान,
- विकेटकीपर: क्विंटन डीकॉक
- ऑलराउंडर: क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड
- गेंदबाज: ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह
सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद अगले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब से मुंह की खाने वाली आरसीबी ने इस मैच में तीन बड़े बदलाव किए हैं। पेसर उमेश यादव और डेल स्टेन को हटाया है तो विकेटकीपर जोश फिलिप को भी बाहर किया गया है। तीनों की जगह इसुरु उडाना, एडम जंपा और गुरकीरत सिंह मान की टीम में एंट्री हुई है।
RCB की प्लेइंग XI
- बल्लेबाज: देवदत्त पडीक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), गुरकीरत सिंह मान
- विकेटकीपर: एबी डीविलियर्स
- ऑलराउंडर: शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, इसुरु उडाना
- गेंदबाज: नवदीप सैनी, एडम जंपा, युजवेंद्र चहल