लगातार पांच मैच जीतकर आ रही किंग्स इलेवन पंजाब आज राजस्थान रॉयल्स को हराकर प्लेऑफ के लिए अपना दावा और मजबूत करना चाहती है तो दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स के लिए यह अस्तित्व बनाए रखने का मुकाबला है। अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में हो रहे इस मैच में घुटने की चोट के कारण मयंक अग्रवाल फिर नहीं खेल रहे। यह लगातार तीसरा मैच होगा, जब अग्रवाल नहीं खेल रहे। स्टीव स्मिथ ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है। चोटिल अंकित राजपूत के स्थान पर वरुण एरोन को मौका मिला है।