फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: इन 11 जांबाजों पर धोनी-विराट ने जताया भरोसा, CSK और RCB की प्लेइंग XI

Sat, 10 Oct 2020 07:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरसीबी बनाम सीएसके - फोटो : ट्विटर @RCBTweets
विज्ञापन

आईपीएल में आज दूसरे डबल हेडर में गुरु और शिष्य आमने-सामने है। यानी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मौजूदा कप्तान विराट कोहली की चुनौती मिलेगी। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। यानी चेन्नई सुपरकिंग्स गेंदबाजी करेगी। दोनों ही टीमों को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में ये टीमें नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरी है।

विज्ञापन

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

विराट कोहली ने दो बड़े बदलाव किए हैं। चोटिल होने की वजह से सीजन में अबतक एक भी मैच न खेल पाए क्रिस मॉरिस की टीम में एंट्री हुई है वह मोईन अली की जगह लेंगे। दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर मॉरिस मध्यम तेज गेंदबाजी और धुआंधार बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। पेसर मोहम्मद सिराज की जगह गुरकीरत सिंह टीम में आए हैं।
  • बल्लेबाज: आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली, गुरकीरत सिंह मान
  • विकेटकीपर: एबी डीविलियर्स
  • ऑलराउंडर: क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे
  • गेंदबाज: युजवेंद्र चहल, इसुरु उडाना, नवदीप सैनी
 
विज्ञापन

चेन्नई सुपरकिंग्स

चेन्नई की टीम में भी धोनी ने एक बड़ा बदलाव किया है। आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे केदार जाधव की जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जगदीशन को टीम में एंट्री मिली है। धोनी सेना के लिए यह मैच बेहद अहम है।
  • बल्लेबाज: फाफ डुप्लेसिस, शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, एन जगदीशन
  • विकेटकीपर: एमएस धोनी
  • ऑलराउंडर: ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, सैम करन
  • गेंदबाज: शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें